SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें आवेदन

SBI Clerk Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क के कुल 9124 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पास युवाओं के लिए देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है।

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के तहत देश भर के विभिन्न राज्यों में क्लेरिकल कैडर के पदों को भरा जाएगा। इस नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के साथ-साथ स्थानीय भाषा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और वेतनमान नीचे विस्तार से दिया गया है।

SBI Clerk Recruitment 2026 Overview

RecruitmentSBI Clerk Recruitment 2026
Post NameJunior Associate (Customer Support & Sales)
CadreClerical Cadre
Total Vacancies9124
Minimum Age20 Years
Maximum Age28 Years
Application ModeOnline
Application Start Date11 August 2026
Last Date31 August 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 Important Dates

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2026 और मुख्य परीक्षा नवंबर 2026 में संभावित है।

EventDate
Notification Date11 August 2026
Online Application Start Date11 August 2026
Last Date to Apply31 August 2026
Preliminary ExaminationSeptember 2026
Main ExaminationNovember 2026

SBI Clerk Recruitment 2026 Application Fee

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क एवं सूचना शुल्क ₹750 निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्सएस और डीएक्सएस वर्ग के अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹750
SC / ST / PwBD / Ex-ServicemenNil
Mode of PaymentOnline

SBI Clerk Recruitment 2026 Age Limit

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

CategoryAge Relaxation
General20 to 28 Years
OBC3 Years
SC / ST5 Years
PwBD General / EWS10 Years
PwBD OBC13 Years
PwBD SC / ST15 Years

SBI Clerk Recruitment 2026 Vacancy Details

Post NameTotal Vacancies
Junior Associate (Customer Support & Sales)9124

SBI Clerk Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।

QualificationDetails
Educational QualificationGraduation in any discipline
Final Year StudentsEligible Provisionally (Must complete graduation on or before 31 December 2026)

SBI Clerk Recruitment 2026 Local Language Details

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती में स्थानीय भाषा का महत्वपूर्ण नियम है। अभ्यर्थी जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की रिक्तियों के लिए आवेदन करेगा, उसे वहां की निर्धारित स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।

StateLocal Language
Rajasthan / Uttar Pradesh / Madhya PradeshHindi
GujaratGujarati
KarnatakaKannada
MaharashtraMarathi
Tamil NaduTamil
OdishaOdia
West BengalBengali / Nepali
TelanganaTelugu / Urdu

SBI Clerk Recruitment 2026 Selection Process

एसबीआई जूनियर एसोसिएट भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। सबसे पहले प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

  • प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य ऑनलाइन परीक्षा (Mains Exam)
  • स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (Local Language Test)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam)

SBI Clerk Recruitment 2026 Prelims Exam Pattern

प्रारंभिक परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 1 घंटे रहेगी। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

SubjectQuestionsMarksDuration
English Language303020 Minutes
Numerical Ability353520 Minutes
Reasoning Ability353520 Minutes
Total1001001 Hour

SBI Clerk Recruitment 2026 Mains Exam Pattern

मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसकी कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट रहेगी। गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।

SubjectQuestionsMarksDuration
General / Financial Awareness505035 Minutes
General English404035 Minutes
Quantitative Aptitude505045 Minutes
Reasoning Ability & Computer Aptitude506045 Minutes
Total1902002 Hours 40 Minutes

SBI Clerk Recruitment 2026 Salary

एसबीआई जूनियर एसोसिएट पद के लिए वेतनमान ₹24,050 से ₹64,480 तक है। स्नातक अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि मिलने के कारण शुरुआती मूल वेतन ₹26,730 रहेगा।

ParticularsDetails
Pay Scale₹24,050 – ₹64,480
Starting Basic Pay₹26,730
Approx. Starting Emoluments₹46,000/- per Month
Other BenefitsDA, Medical, Leave Fare, PF, Pension etc.

SBI Clerk Recruitment 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Recruitment of Junior Associates 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ पर क्लिक करें और ‘New Registration’ बटन दबाकर अपना पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद प्राप्त आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

SBI Clerk Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

एसबीआई क्लर्क का प्रारंभिक वेतन कितना होता है?

मेट्रो शहरों में एक नए नियुक्त जूनियर एसोसिएट का शुरुआती कुल वेतन लगभग ₹46,000 प्रति माह होता है।

Leave a Comment