PM Kisan 24th Installment Date 2026 — कब आएगी किस्त, Status Check और Beneficiary List

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए सबसे बड़ी आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक है। हर साल तीन किस्तों के रूप में 6,000 रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जा चुकी है और अब देशभर के किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

इस लेख में आप जानेंगे कि पीएम किसान 24वीं किस्त कब आएगी, किसे मिलेगी, अपना Status कैसे चेक करें, Beneficiary List में अपना नाम कैसे देखें और किस्त रुकने के क्या कारण हो सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
शुरुआतफरवरी 2019
सालाना सहायता राशि6,000 रुपये
हर किस्त की राशि2,000 रुपये
किस्त आने का समयहर चार महीने में एक बार
23वीं किस्त जारी तिथि20 जून 2026
24वीं किस्त समय30 अक्टूबर 2026
भुगतान माध्यमडायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT)
आधिकारिक वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan 24वीं किस्त कब आएगी

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। योजना के नियमों के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर किस्त जारी की जाती है। इस पैटर्न के आधार पर 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 की प्रबल संभावना है।

PM Kisan किस्त तिथि सूची — हाल की किस्तें

किस्त संख्याजारी तिथिराशि
19वीं किस्त24 फरवरी 20252,000 रुपये
20वीं किस्तजून 20252,000 रुपये
21वीं किस्तअक्टूबर 20252,000 रुपये
22वीं किस्तफरवरी 20262,000 रुपये
23वीं किस्त20 जून 20262,000 रुपये
24वीं किस्त30 अक्टूबर 20262,000 रुपये

PM Kisan 24वीं किस्त से पहले ये 3 काम जरूर करें

अगर आप चाहते हैं कि 24वीं किस्त के 2,000 रुपये बिना किसी रुकावट के आपके बैंक खाते में आएं तो अभी ये तीन काम पूरे कर लें।

1. ई-केवाईसी पूरी करें

पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। बिना ई-केवाईसी के 24वीं किस्त रोकी जा सकती है।

तरीकाकैसे करें
ओटीपी आधारितpmkisan.gov.in पर मोबाइल ओटीपी से
बायोमेट्रिकनजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर
फेस ऑथेंटिकेशनपीएम किसान मोबाइल ऐप से

2. आधार बैंक सीडिंग करें

आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और डीबीटी के लिए सक्रिय होना जरूरी है। इसके लिए अपने बैंक की शाखा में जाकर आधार सीडिंग करवाएं।

3. भूमि सत्यापन (Land Seeding) जांचें

पोर्टल पर आपका भूमि सत्यापन यानी Land Seeding “Yes” होना अनिवार्य है। अगर “No” दिख रहा है तो नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन करवाएं।

PM Kisan 24वीं किस्त — किसे नहीं मिलेगी

कारणसमाधान
ई-केवाईसी पूरी नहीं हुईpmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी पूरी करें
बैंक खाता आधार से लिंक नहींबैंक जाकर आधार सीडिंग कराएं
Land Seeding “No” दिख रहा हैकृषि कार्यालय से भूमि सत्यापन कराएं
गलत बैंक खाता नंबर दर्ज हैपोर्टल पर बैंक विवरण अपडेट करें
डीबीटी सक्रिय नहीं हैबैंक से DBT Enable करवाएं
नाम लाभार्थी सूची में नहीं हैनजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें

PM Kisan Beneficiary Status 2026 — किस्त Status कैसे चेक करें

अपनी किस्त का Status जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

चरण 1

pmkisan.gov.in पर जाएं।

चरण 2

होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं और “Know Your Status” पर क्लिक करें।

चरण 3

अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो “Know Your Registration No.” लिंक पर क्लिक करके मोबाइल नंबर या आधार नंबर से पता कर सकते हैं।

चरण 4

कैप्चा कोड भरें और “Get OTP” पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें।

चरण 5

सबमिट करने के बाद आपकी सभी किस्तों का विवरण, ई-केवाईसी स्थिति, भूमि सत्यापन स्थिति और आधार बैंक लिंकिंग स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

PM Kisan Beneficiary List 2026 — अपना नाम कैसे देखें

चरण 1

pmkisan.gov.in पर जाएं।

चरण 2

“Farmers Corner” में “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3

ड्रॉपडाउन मेनू से क्रमशः अपना राज्य, जिला, उप-जिला या तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें।

चरण 4

“Get Report” बटन पर क्लिक करें। आपके गांव के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी।

PM Kisan Yojana — पात्रता शर्तें

पात्रताविवरण
कौन पात्र हैछोटे और सीमांत किसान परिवार
भूमि सीमा2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि वाले
आधारआधार कार्ड अनिवार्य
बैंक खाताआधार लिंक्ड बैंक खाता होना चाहिए
ई-केवाईसीअनिवार्य रूप से पूरी होनी चाहिए
Land Seedingपोर्टल पर Yes होना जरूरी

कौन पात्र नहीं है

  • सरकारी कर्मचारी या पूर्व सरकारी कर्मचारी
  • आयकर दाता किसान
  • संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति
  • 10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील जैसे पेशेवर

PM Kisan 24वीं किस्त — महत्वपूर्ण बातें

  • 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 आने की संभावना है
  • सरकार द्वारा अभी कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है
  • किस्त सीधे किसान के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए आती है
  • ई-केवाईसी हर साल अनिवार्य रूप से पूरी करनी होती है
  • बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी के लिए सक्षम होना जरूरी है
  • भूमि सत्यापन यानी Land Seeding “Yes” होना अनिवार्य है
  • किसी भी समस्या के लिए PM Kisan Helpline Number 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) पर संपर्क करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

PM Kisan 24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी हुई थी। चार महीने के सामान्य अंतराल के आधार पर 24वीं किस्त 30 अक्टूबर संभावना है। सरकार की ओर से दीवाली त्योहारी सीजन के आसपास इसे जारी किया जा सकता है। आधिकारिक तिथि pmkisan.gov.in पर जारी की जाएगी।

PM Kisan 24वीं किस्त के लिए क्या जरूरी है?

24वीं किस्त पाने के लिए तीन काम अनिवार्य हैं। पहला — ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए, दूसरा — बैंक खाता आधार से लिंक और डीबीटी के लिए सक्रिय होना चाहिए, तीसरा — पोर्टल पर भूमि सत्यापन यानी Land Seeding का Status Yes होना चाहिए।

PM Kisan 2026 में किस्त Status कैसे चेक करें?

pmkisan.gov.in पर जाएं, Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें, ओटीपी से सत्यापित करें और सबमिट करें। आपकी सभी किस्तों का विवरण, ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार बैंक लिंकिंग स्थिति दिख जाएगी।

PM Kisan ई-केवाईसी कैसे करें?

पीएम किसान ई-केवाईसी तीन तरीकों से की जा सकती है। पहला — pmkisan.gov.in पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी, दूसरा — नजदीकी सीएससी केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन, और तीसरा — पीएम किसान मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन। ई-केवाईसी अनिवार्य है अन्यथा 24वीं किस्त रोकी जा सकती है।

PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम कैसे देखें?

pmkisan.gov.in पर जाएं, Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें, ड्रॉपडाउन से राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर क्लिक करें। आपके गांव के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची सामने आ जाएगी।

Leave a Comment